11/04/25: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान हाल ही में शहर में घटित दिल दहला देने वाली गैंगरेप की घटना को लेकर कानून-व्यवस्था की गंभीर समीक्षा की। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, संभागीय आयुक्त कौशल राज शर्मा और जिलाधिकारी एस. राज लिंगम से विस्तार से जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए।
पीएम मोदी ने अफसरों को निर्देशित किया कि सभी अपराधियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने भी स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों, विशेषकर बलात्कार, छेड़खानी और अपहरण के मामलों में ढिलाई बरतने वाले थाना प्रभारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
प्रधानमंत्री का यह रुख यह संदेश देता है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।
credit by : yash Goswaami
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)





