Posted by : Yash Goswami
अयोध्या: घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बछड़ा सुल्तानपुर क्षेत्र की है, जहां गुवाहाटी से आए करीब 40 परिवार झुग्गियों में रहते हैं और कबाड़ बटोरकर अपनी आजीविका चलाते हैं। शनिवार सुबह एक महिला और उसके तीन साल के बेटे की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान शाहजान खान्डकार के रूप में हुई है, जिसने कथित रूप से रात में अपनी 35 वर्षीय पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले आरोपी ने अपने 13 साल के बेटे को बाहर सोने के लिए कहा था। इसके बाद उसने किसी धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला किया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर उसने अपने छोटे बेटे की भी हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



