Posted By : Yash Goswami
कनाडा में एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई, जब वह काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी। तभी एक कार के अंदर से अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं और एक गोली लड़की को जा लगी। इससे उसकी जान चली गई। मृतक लड़की की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है। वह ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी। हैमिल्टन पुलिस बुधवार को हुई इस हत्या की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक छात्रा रंधावा निर्दोष थी। इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की एक पोस्ट में कहा, ‘ओंटारियो के हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से हम सब बहुत दुखी हैं।’



