Greater Noida : आज भारतीय किसान यूनियन मंच संस्थापक सुरेंद्र प्रधान व चरण सिंह प्रधान , इन्द्र प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में तिलपता पाली, दादरी श्री बाला जी फार्म हाउस मे संगठन का विस्तार व किसान पंचायत की गई । जिसकी अध्यक्षता बाबा जीत सिंह व संचालन मास्टर मनमिंदर भाटी प्रदेश अध्यक्ष व अक्षय मुखिया के द्वारा किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान जी ने बताया कि संगठन मे सतीश नागर कुडीखेडा को संरक्षक सदस्य व ईश्वर मावी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व एडवोकेट पंकज मावी को प्रदेश उपाध्यक्ष व विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया ।
तिलपता गांव स्मार्ट विलेज होने के होते हुए भी नहीं हुआ विकसित
आज शाम को मंच की टीम ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव मे पहुंची जहां तिलपता मे ग्रामीणों के बीच संवाद प्रस्तुत किया । इस दौरान तिलपता के ग्रामीणों और मंच के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई इस चर्चा के दौरान यह बात हुई कि सरकार ने गांव को स्मार्ट विलेज घोषित कर रखा है । लेकिन गांव मे गंदगी के अम्बार लगे हुए हैं । जल निकासी कोई व्यवस्था नही है । नहर व तालाब का गन्दा पानी जो सड़कों व घर मन्दिर में भरा हुआ है । बीच गांव मे घण्टो गाड़ियों का जाम लगा रहता है । जो आज तक केवल कागज़ों में तिलपता बाईपास दस सालों रूका हुआ है ।कोई विचार इस पर नहीं चल रहा है । अगर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्दी संज्ञान नही लेता है तो संगठन आन्दोलन करने को मजबूर होगा ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दादरी की प्रमुख समस्या बिजली व साफ सफ़ाई
दादरी की प्रमुख समस्या बिजली व साफ सफ़ाई की बनी हुई है । कोई भी बिजली विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है । जल्द ही बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप ठीक करने का काम करे |
जून को लुहारली टोल पर अनिश्चितकालीन धरना
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लुहारली टोल की लगातार तानाशाही के खिलाफ सभी संगठन के पदाधिकारी ने विचार विमर्श करने के बाद निश्चय किया है । कि 3 जून को लुहारली टोल पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा । सभी आन्दोलन की तैयारी करे।
इस मौक़े पर राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम यादव , तरूण भाटी , सोनू चपराना, प्रिंस भाटी राष्ट्रीय सचिव , रिकू यादव राष्ट्रीय युवा महासचिव, गजेंद्र बसौया, अमित प्रधान ज़िलाध्यक्ष बुलंदशहर, चिंकू यादव ज़िलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर, सुनील यादव ज़िलाध्यक्ष ग़ाज़ियाबाद, दानिश खान ज़िलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक)आदि मौजूद रहे |




