Posted By Boby Bhati
बिलासपुर खबर : भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की एक समीक्षा बैठक कस्बा बिलासपुर में सुंदर पंडित के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार के तहत सुंदर पंडित को नगर अध्यक्ष बिलासपुर और अनीश को नगर अध्यक्ष सिकंदराबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
25 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगी महापंचायत
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक की अध्यक्षता रणवीर शर्मा ने की, जबकि संचालन गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि आगामी पंचायत में जिला कलेक्ट्रेट, तहसील और प्राधिकरणों के साथ किसानों की मांगों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, 25 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली महापंचायत की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का आह्वान किया गया।
बैठक में जयवीर कसाना (राष्ट्रीय सचिव), बॉबी नागर (प्रदेश उपाध्यक्ष), रविंद्र नागर (मेरठ मंडल महासचिव), राकेश चेयरमैन, हरिओम देवटा, राधाचरण हवलदार, लीलेंद्र, धीरज प्रमुख, जयकिशन, गजराज नवादा, गजराज सिंह, ओमप्रकाश, देविंद्र शर्मा, मोहन पंडित, राहुल शर्मा, वेदपाल शर्मा, विनोद, कपिल नागर, पंकज ठाकुर, पंकज भाटी, समयवीर नागर, हरेंद्र नागर, सुंदर नागर, सुबोध भाटी, प्रवीण नागर (छोटू), अंशुल नागर, निकित नागर, परवेज तवर, सहदेव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
आगामी कदम : यूनियन ने किसानों के हित में आंदोलन को तेज करने और महापंचायत में भारी संख्या में भागीदारी का संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






