POSTED BY- Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा, बुधवार -ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने प्रदेश और ज़िले में बढ़ते भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर संगठन ने प्राधिकरण, तहसीलों, आरटीओ कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार केवल रिश्वतखोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि अधिकारियों का जनता से गलत व्यवहार करना, समस्याओं को न सुनना और अनावश्यक चक्कर कटवाना भी भ्रष्टाचार का हिस्सा है। चौधरी प्रवीण ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो संगठन व्यापक आंदोलन छेड़ेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरणों में सड़क निर्माण कार्य छह महीने भी नहीं टिकते और दलालों के बिना कोई भी काम समय पर नहीं होता। “अब संगठन जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन शुरू करेगा और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग करेगा,” उन्होंने कहा।
संगठन की कोर कमेटी के सदस्य डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार इतना गहरा है कि *“सुप्रीम कोर्ट तक टिप्पणी कर चुका है कि प्राधिकरणों की आंख, कान और नाक तक से भ्रष्टाचार टपकता है।”* उन्होंने आरोप लगाया कि मामूली वेतन पाने वाले कर्मचारी भी बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं, जो साफ संकेत है कि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।
प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि संगठन का संघर्ष रुकने वाला नहीं है और जनता के साथ मिलकर पारदर्शिता सुनिश्चित करने तक यह मुहिम जारी रहेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मौके पर चौधरी प्रवीण भारतीय, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, बलराज हूंण, मास्टर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान और ब्रह्मपाल कपासिया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।





