Breaking News : ग्रेटर नोएडा के खेड़ी गांव मे हुई बिजली मीटर की घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्रों मे भारी रोष है क्योंकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा उनके साथ जबरन मीटर लगाने की कोशिश की गई | सूत्रों की माने तो डीसीपी सेंट्रल ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए है और इसके साथ – साथ एनपीसीएल अधिकारी सुबोध त्यागी ने एक हफ्ते में एनपीसीएल कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया |
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिजली विभाग ( NPCL ) ने हमारे साथ बहुत गलत किया है और हमारे पूरे गांव के सामने पुलिस का सहारा लेकर हमारे साथ अन्याय किया है | अब आप पहले यह ट्वीट देखिए
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

आज इसी सिलसिले में 30 जनवरी को केपी एनपीसीएल दफ्तर पर सैकड़ो ग्रामीणों की किसान सभा एवं किसान एकता संघ के नेतृत्व में बातचीत हुई बातचीत में एनपीसीएल अधिकारी सुबोध त्यागी ने घटना में शामिल दोषी बिजली कर्मियों के विरुद्ध जांच करते हुए एक हफ्ते में कार्रवाई का आश्वासन दिया है साथ ही 16 सदस्य कमेटी जिसमें 13 सदस्य किसानों के तीन सदस्य बिजली कंपनी के होंगे 31 जनवरी को चर्चा कर ग्रामीणो पर बिजली चोरी के दर्ज मुकदमों, बिलों पर पेनल्टी एवं फिक्स कनेक्शन के संबंध में अपनी रिपोर्ट देगी कमेटी की बैठक 31 जनवरी को एनपीसीएल दफ्तर पर होगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान ने क्या कहा ?
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान ने उपस्थित सैकड़ो किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पानी सर से ऊपर उतर गया है न केवल किसानों पर बिजली चोरी के फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं बल्कि उनके साथ मारपीट भी की जा रही है बिजली कंपनी का व्यवहार ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बदतर है हम यह अन्याय नहीं सहेंगे |
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने बोली बड़ी बात
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि घटना के बाद से ही किसान सभा की सभी कमेटिया सक्रिय हो गई है बिजली के मुद्दे को निर्णायक तौर पर सुलझाने का कार्य किया जाएगा आवश्यकता अनुसार अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा आंदोलन तब तक चलेगा जब तक की समस्या का हल नहीं हो जाता
किसान सभा के जिला सचिव मुकेश ने कहा कि…
किसान सभा के जिला सचिव मुकेश ने कहा कि बिजली कंपनी के अधिकारी हर बार झूठ बोलते हैं झूठे आश्वासन देते हैं और किसानों पर ग्रामीणों पर नाजायज कार्रवाई करते हुए नाजायज पेनल्टी लगाते हुए नाजायज मुकदमे दर्ज करते हैं और किसानों व ग्रामीणों का बताहशा शोषण करते हैं अब बहुत हुआ हम लोग आगे नहीं सहेंगे आवश्यकता हुई तो पूरे गांव के मीटर उखाड़ कर कंपनी के दफ्तर पर लाकर पटक देंगे कंपनी जमीदारों से भी बदतर व्यवहार ग्रामीणों के साथ कर रही है यह नाकाबिले बर्दाश्त है
इस मौके पर वनीष प्रधान, शेरू,अशोक भाटी, अजीत एडवोकेट, डॉक्टर जगदीश, लीलू नेताजी, सतीश नेताजी, चौधरी टीकम सिंह, गजे सिंह, वीरू,संतराज, चौधरी गाजी, चौधरी टिल्लू, मन्नू, संजय, मुकेश मुखिया, धीरेंद्र प्रधान एवं सतीश उधम सिंह एडवोकेट जय किशन, जय करण सिंह, मटोल, निशांत रावल, सूले यादव, लोकेश भाटी, धर्मेंद्र भाटी, सतपाल खारी, भीम खारी, सिंदुर भनौता एवं अन्य सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।




