Posted By Vicky Bhati
Greater Noida : गौतम बुद्ध नगर मे बढ़ रही किसानों की समस्याओ को देखते हुए आज भारतीय किसान यूनियन मंच ने अपना उत्तर प्रदेश मुख्य कार्यालय का दादरी रेलवे स्टेशन सौरभ काम्प्लेक्स मे उद्घाटन किया | इस कार्यालय का उद्घाटन सौरभ काम्प्लेक्स मे संस्थापक सुरेंद्र प्रधान व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान के कर कमलों द्वारा किया गया ।
किसानों को लुटने पिटने नहीं देंगे – राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि ग्रेटर नोएडा, दादरी एनटीपीसी, सिकन्दराबाद , ग़ाज़ियाबाद , हापुड़ , पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी ज़िलों की किसान मज़दूरों की समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया । नोएडा , ग्रेटर नोएडा , जेवर के किसानों की तरह इस क्षेत्र किसानों को लुटने पिटने नहीं देंगे । न्यू नोएडा मै किसानों को चार गुना मुआवज़ा देना होगा ।भूमि अधिग्रहण क़ानून लागू करना पड़ेगा । नही तो किसान आन्दोलन करने के लिए मजबूर होगा ।
एनटीपीसी के किसानों को न्याय दिलाकर रहेंगे – प्रदेश अध्यक्ष मनमिंदर भाटी
प्रदेश अध्यक्ष मनमिंदर भाटी ने कहा की सरकार लगातार किसानों का दमन करने का काम कर रही है । एनटीपीसी दादरी से प्रभावित किसानों की आज भी समस्या ज्यों की त्यो बनी हुई है ।अब जनजागरण अभियान चलाकर सभी को जागरूक करने का काम किया जायेगा । जल्दी ही अमित प्रधान व कुनाल भाटी चिकू यादव युवा ज़िलाध्यक्ष को नेतृत्व मै दादरी व सिकन्दराबाद क्षेत्र की लुहारली टोल प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ जल्दी आन्दोलन की घोषणा की जाएगी ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मौक़े संस्थापक सुरेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र बसौया, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चौहान , विक्रम यादव उपाध्यक्ष राजवीर चौहान, सत्येंद्र शर्मा, रिकू यादव , अमित बसौया.महानगर अध्यक्ष युडी पंडितजी, मनदीप राघव, राजवीर प्रधान, कृष्ण भड़ाना, अनुज कसाना, अन्नू भाटी, विशाल ठाकुर, अजब सिंह भाटी ,गुल्लू विकल, किरनपाल , योगी भाटी सुखपाल भाटी आदि सभी मौजूद रहे |




