Posted By Boby Bhati
BREAKING NEWS : ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में दिनांक 07/03/2025 को हुई दर्दनाक घटना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है आपकी जानकारी के लिए बता दे कि तिलपता के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में युवाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।पीड़ित परिवार ने कहा कि इस दुख की घड़ी में युवाओं के साथ से हमे न्याय मिल पाया है ।
चार युवाओं ने पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

मास्टर मनमिंदर भाटी भारतीय किसान यूनियन मंच प्रदेश अध्यक्ष ( श्योराजपुर ) , अक्षय मुखिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ( तिलपता) , समाजसेवी अरुण खारी ( तिलपता) , हरीश खारी प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन मंच ( तिलपता ) इन चारों युवाओ ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर प्रशासन और एनपीसीएल से बात करके अपनी जाहिज मांगों को पूरा कराया ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तिलपता के पीड़ित परिवार ने बताया कि मृतक दीपांशु बहुत ही होनहार बच्चा था उसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता ।
एनपीसीएल ने दिया 15 लाख रुपए का चेक
एनपीसीएल के अधिकारियों ने तिलपता के पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए 15 लाख रुपए का चेक और एक व्यक्ति को नौकरी दी । साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार के साथ बहुत ग़लत हुआ है हम बच्चे की कमी तो पूरी नहीं कर सकते लेकिन हम आपको आर्थिक मदद देना चाहते हैं ।
पीड़ित परिवार ने एनपीसीएल और चारों युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनपीसीएल अधिकारी और सभी युवाओं के सहयोग का बहुत बहुत आभार ।






