Posted By : Rinky
गौतमबुद्ध नगर : 29 मार्च 2025 : थाना सेक्टर-142 पुलिस टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग की जा रही थी,तभी पुलिस टीम द्वारा एक बिना नम्बर प्लेट लगी हुयी वैगनआर कार को रूकने का इशारा किया गया जिसपर वैगनआर कार सवार अभियुक्तों द्वारा रूकने के बजाय कार को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा एफएनजी रोड़,सेक्टर-140 के पास पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान राहुल कुमार,उम्र 30 वर्ष से ऊपर। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। वहीं अन्य अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस और लूट/चोरी के कुल 5 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




