Posted By : Rinky
गौतमबुद्ध नगर : 31 मार्च 2025 : प्राथमिक विद्यालय क्यामपुर , दादरी, गौतमबुद्ध नगर के प्राथमिक विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार तथा नवनिर्मित कंप्यूटर कक्षा का लोकार्पण अजय पॉलि लिमिटेड के निदेशक अवनीश सिंह विसेन के कर कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राहुल और अनुज जी ने किया। यह विद्यालय में कंप्यूटर भवन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत अजय पोली लिमिटेड के सौजन्य से तैयार किया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए, अजय पॉलि लिमिटेड के निदेशक श्री अवनीश सिंह विसेन ने कहा, “हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा एक प्रगतिशील समाज की आधारशिला है, और आज के डिजिटल युग में प्रौद्योगिकी तक पहुँच बहुत महत्वपूर्ण है। इस कंप्यूटर लैब की स्थापना स्थानीय स्कूलों के साथ सहयोग करके विद्यार्थियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। इसका उद्देश्य स्कूल के युवा दिमागों को आधुनिक दुनिया में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर श्री दीपक गर्ग, राहुल कुमार, विश्वजीत कुमार ठाकुर, अरुण उपाध्याय, अभिजीत मिराजकर, विकास राजोरा, प्लांट हेड सुधिर कुमार, शिव पुजन, मुकेश साही, अशोक तोमर, अवेश नायक, अनुज कुमार राजपूत, विशवाजित पाण्डे, शिक्षक, गांव के गणमान्य व्यक्ति व छात्र भी उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




