BREAKING NEWS : 04/04/25: तेलंगाना में 400 एकड़ में फैले कांचा गचीबावली जंगल को काटने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह जंगल हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (यूओएच) के पास स्थित है, जिसे हैदराबाद का फेंफड़ा भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बहुत सारे पेड़-पौधे हैं, जो कई जीव-जंतुओं और चिड़ियों का आशियाना हैं। सरकार इस जमीन को आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए इस्तेमाल करना चाहती है, लेकिन छात्रों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जंगल और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है और तेलंगाना सरकार को जमीन पर पेड़ों की सुरक्षा के अलावा कोई गतिविधि नहीं करने का निर्देश दिया है। इस जंगल की कटाई के दौरान कई जानवरों की जानें भी गई हैं और जानवरों की चीखों से जंगल गूंज रहा है। स्थानीय लोग, पर्यावरण एक्टिविस्ट और छात्रों ने कांचा जंगल की कटाई और विकास कार्यों को रोकने की मांग कर रहे हैं और इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।
credit by: Diya singh


