Posted By Diya Singh
Breaking News : जामनगर के पास 3 अप्रैल 2025 की रात एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सिद्धर्थ यादव शहीद हो गए। विमान ने जामनगर एयरफील्ड से उड़ान भरी थी और सुवरदा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर आग लग गई। विमान में सवार दो पायलटों ने तकनीकी खराबी के बाद निकालने का प्रयास किया, जिसमें सिद्धार्थ यादव गंभीर रूप से घायल होने के कारण शहीद हो गए, जबकि दूसरे पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया। भारतीय वायुसेना ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है। शहीद पायलट सिद्धार्थ यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले थे और 2017 में वायुसेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में देशभक्ति की गहरी परंपरा रही है। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है।


