Breaking News : बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के आकांक्षा एनक्लेव निवासी राज आर्य ने घरेलू कलह और थाने में हुई बेइज्जती के चलते आत्महत्या कर ली। राज की शादी को एक साल भी नहीं हुआ था। उसकी पत्नी सिमरन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उसने पति पर केस कर दिया है और वह 10:30 बजे तक जेल में होगा। पोस्ट में राज की लॉकअप में खड़ी तस्वीर भी लगाई गई थी। इसके बाद राज अपने माता-पिता के साथ थाने गया, जहां उसकी पत्नी का भाई सागर कांस्टेबल है। आरोप है कि सागर ने राज और उसके पिता की थाने में पिटाई की और राज को रातभर लॉकअप में रखा गया। अगली सुबह घर लौटने के बाद राज ने फांसी लगाकर जान दे दी। राज के भाई सुरेश की शिकायत पर सिमरन, उसके भाई, माता-पिता, बहन और बहनोई समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
Posted by : Shershtha
सोशल मीडिया पर बेइज्जती, थाने में पिटाई—पति ने दी जान, पत्नी समेत 7 पर केस


