Posted By : Yash Goswami
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार (11 मार्च 2025) को जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है. बीएलए ने पहले रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिस वजह से जाफर एक्सप्रेस रुक गई और उन्होंने ट्रेन को अपने नियंत्रण में ले लिया. इसके बाद इस मुद्दे को बलूचिस्तान विधानसभा में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) के विधायक मीर जफर जेहरी ने उठाया. उन्होंने विधानसभा में कहा कि राज्य में सरकार से ज्यादा पकड़ अलगाववादियों की है और वे ही शासन चला रहे हैं. जेहरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सरफराज बुगटी के बजाय बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के प्रमुख बशीर जेब बलूच और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) के नेता डॉ. अल्लाह नजर का दबदबा ज्यादा है. उन्होंने दावा किया कि अलगाववादी रात में सड़कों पर गश्त लगाते हैं, चेकपोस्ट बनाते हैं और प्रशासन की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली हैं



