Posted By : Yash Goswami
शादी के अगले दिन दूल्हों को लूटकर हो जाती थीं फरार… हरदोई से 3 लुटेरी दुल्हनें गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस ने तीन लुटेरी दुल्हनों को गिरफ्तार किया है. तीनों अब तक 13 से ज्यादा दूल्हों को लूट चुकी थीं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस ने तीन लुटेरी दुल्हनों को गिरफ्तार किया है. जिन्होंने शादी के बाद दूल्हों को नशीली खीर खिलाकर लूट लिया था. ये महिलाओं अब तक 13 दूल्हों को अपना शिकार बना चुकी हैं. गिरफ्तार महिलाओं में पूजा उर्फ सोनम, आशा उर्फ गुड्डी और सुनीता शामिल हैं. पुलिस के अनुसार ये महिलाएं उन युवकों और परिवारों को निशाना बनाती थीं, जिनकी काफी उम्र बीत जाने के बाद भी शादी नहीं हो पाती थी. पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं आपस में रिश्तेदारी बनाकर घटनाओं को अंजाम देती थीं. दूल्हों को नशीली खीर खिलाकर उन्हें बेहोश कर देती थीं और फिर उनके गहने और नकदी लूट लेती थीं. पुलिस ने इन महिलाओं के पास से लूटे गए गहने और नकदी भी बरामद किए हैं



