Posted By : Yash Goswami
नेशनल हेराल्ड मामले में नई दिल्ली की एक विशेष अदालत में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ ED द्वारा दाखिल चार्जशीट में उन पर 988 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है।सुक्खू भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल के इस दावे का जवाब दे रहे थे कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने नेशनल हेराल्ड को बड़े पैमाने पर विज्ञापन जारी किए हैं। प्रदेश भाजपा प्रमुख के दावों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “नेशनल हेराल्ड हमारा अखबार है और हम इसे भरपूर विज्ञापन देते रहेंगे।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)





