Posted By : Yash Goswami
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिका पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने यहां कारोबारियों और प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की है। अमेरिका के बोस्टन में राहुल गांधी ने भारत के चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। लोकसभा में विपक्ष ने कहा कि “हमारे लिए यह बिल्कुल स्पष्ट है कि चुनाव आयोग ने समझौता कर लिया है और यह बिल्कुल साफ है कि सिस्टम में कुछ गड़बड़ है।”राहुल गांधी ने कहा, “मैंने यह कई बार कहा है… महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या से अधिक लोगों ने मतदान किया। चुनाव आयोग ने हमें शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए और शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। ऐसा होना शारीरिक रूप से असंभव है। एक मतदाता को मतदान करने में लगभग 3 मिनट लगते हैं और अगर आप हिसाब लगाएं तो इसका मतलब है कि सुबह 2 बजे तक मतदान की लाइनें चल रही हों, जो सच नहीं हुआ… हमें चुनाव आयोग से डिटेल्स चाहिए ताकि हम उन्होंने कौन-सा मशीन कब इस्तेमाल किया और उन्होंने कानून भी बदल दिया ताकि हम वीडियोग्राफी के लिए मांग ना कर सकें।”


