Breaking News : आज भारतीय किसान यूनियन मंच के तत्वावधान मै लुहारली टोल प्रशासन के खिलाफ 24 अप्रैल को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट मै डीएम महोदय मनीष वर्मा को ज्ञापन सौंपा ।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान जी ने कहा कि लगातार डीएम व कमिश्नर मैडम एसडीएम दादरी को लगातार जब से लुहारली टोल प्लाज़ा पर नई कम्पनी आई है तभी से लगातार आसपास के किसानों के परेशानी के बारे ज्ञापन के माध्यम से व पंचायत के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत करा गया है ।लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला है ।अब सभी किसानों ने मिलकर निर्णय लिया है कि अब आन्दोलन होगा ।प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनमिंदर भाटी ने बताया कि लगातार लुहारली टोल प्लाज़ा पर स्थानीय लोगों के वाहनों जबरन टोल वसूली आसपास के किसानों के साथ बदसलूकी,गाली-गलौज धमकी व पुलिस के माध्यम से प्रताड़ित किया जाता है ।अब क्षेत्र के लिए लुहारली टोल गम्भीर समस्या बन चुका है ।अब अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया गया है ।ज़िलाध्यक्ष अमित प्रधान जोखाबाद ने बताया कि दादरी व सिकन्दराबाद क्षेत्र के किसान अब जागरूक हो चुका है ।सभी किसानों के बच्चों के रोज़गार समाप्त हो चुके हैं ।सभी किसान 24 अप्रैल को भारी संख्या में निकलने का काम करेंगे ।इस मौक़े पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आशीष चौहान,राष्ट्रीय सचिव राजवीर प्रधान, प्रिंस भाटी ,मनवीर भाटी ,ज़ाकिर प्रधान,लाल प्रधान,मोहित अधाना,विक्की,सरताज,रवि गुर्जर,कपिल कसाना,संजय लुहारली,सोनू लोहिया पंकज नागर सभी किसान मौजूद रहे |
Posted by : Vicky bhati


