जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आतंकियों ने एक टूरिस्ट व्हीकल को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने यात्रियों से धर्म पूछा और उसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी। इस बर्बर हमले में 2 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हमला उस वक्त हुआ जब पर्यटक घाटी की सुंदरता का आनंद ले रहे थे। हमले के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस घटना ने घाटी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और देशभर में आक्रोश फैल गया है। केंद्र सरकार ने घटना की कड़ी निंदा की है।
Posted By : Shrestha



