Posted By : Yash Goswami
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से लगे जिलों में अवैध निर्माणों और कब्जों के खिलाफ व्यापक बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई। बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और लखीमपुर खीरी जिलों में अवैध मदरसों, धार्मिक ढांचों और अन्य कब्जों को चिन्हित कर ध्वस्त किया गया। श्रावस्ती में 12 अवैध मदरसे, बहराइच में 6 कब्जे और महाराजगंज में नो मैन्स लैंड पर बनी मजार हटाई गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


