हरदोई : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरदोई वन प्रभाग के कछौना रेंज स्थित नगरवन कामीपुर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन वन क्षेत्राधिकारी श्री विनय सिंह जादौन के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिनकी सक्रिय भूमिका एवं पर्यावरण के प्रति समर्पण ने आयोजन को विशेष बना दिया।
श्री जादौन ने स्वयं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में वृक्षों को अपनाएं और पर्यावरण के संतुलन में अपना योगदान दें। उनके साथ रेंज स्टाफ, स्थानीय महिला जनप्रतिनिधि सुशील देवी, पत्रकारगण, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य, सर्पमित्र कुलदीप तथा अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।


