POSTED BY: Vanshika Mishra
Noida : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी चेनपाल प्रधान ने बताया कि हाजीपुर गांव के निवासी चौधरी सुशील अवाना को महासभा का नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी ऋषिपाल अवाना ने की।
कई प्रभावशाली लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रवीर नागर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डी. एन. सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी, प्रदेश मंत्री प्रदीप तोंगड़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अमरीश चपराना ने भाग लिया।
नशामुक्ति और शिक्षा पर बल , युवाओं को दिया प्रेरक संदेश
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रवीर नागर ने संगठन को सशक्त करने पर बल देते हुए चौधरी सुशील अवाना को नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने समाज की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन जीने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक बनाना होगा
प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा कि समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक बनाना होगा और सभी राजनीतिक दलों को समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सजग करना होगा |




