Posted By Boby Bhati
Greater Noida News : आज ग्रेटर नोएडा में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की। यह अहम बैठक हाई कोर्ट, प्रयागराज के उस ऐतिहासिक आदेश के संदर्भ में थी, जो 30 मई 2025 को गजराज बनाम प्राधिकरण याचिका में पारित किया गया था।
कोर्ट का साफ निर्देश
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
केवल वही किसान जिन्हें याचिका में पक्षकार बनाया गया था – उन्हें ही 10% आबादी भूखंड का लाभ मिलना चाहिए।
लेकिन हकीकत कुछ और है। इस मामले मे प्राधिकरण ने खुद माना कि ऐसे किसानों को भी प्लॉट दे दिए गए, जो इस केस का हिस्सा ही नहीं थे – जबकि असली याचिकाकर्ता अब भी खाली हाथ हैं।
न्याय की फिर जगी उम्मीद
न्याय की उम्मीद लेकर फिर अदालत पहुंचे किसान
बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव विनोद कुमार वर्मा और किसान नेता चौधरी प्रकाश प्रधान ने इस भेदभाव के खिलाफ फिर से उच्च न्यायालय का रुख किया है वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार पांडे ने किसानों की ओर से दमदार पैरवी की – और कोर्ट ने फिर से किसानों के पक्ष में आदेश पारित किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चौधरी प्रकाश प्रधान का दो टूक बयान
कोर्ट के आदेश का अक्षरश पालन हो। केवल याचिकाकर्ता किसानों को ही भूखंड मिले। अगर गुरुवार तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ – तो हम फिर से अदालत जाएंगे।
प्रशासन को चेतावनी
किसानों की मौजूदगी और सहमति के बिना कोई निर्णय मान्य नहीं होगा।
उन्होंने साफ कर दिया है –अब किसान चुप नहीं बैठेंगे, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।
आगे की रणनीति
5 अगस्त 2025 के बाद, किसानों की बाकी समस्याओं को लेकर भी बड़े स्तर पर वार्ता की जाएगी।
इस मीटिंग मे बलजीत भाटी, सुबीन भाटी, विक्की भाटी, जयचंद भाटी आदि सभी किसान किसान मौजूद रहे |




