POSTED BY – Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा, 1 अगस्त — अगस्त क्रांति की याद में “भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो” के नारों के साथ आज सदर तहसील परिसर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने जिले में फैले प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रतीत सिंह चौहान को सौंपा।
धरने का नेतृत्व प्रेम प्रधान और प्रवीण भारतीय ने किया
इस प्रदर्शन का नेतृत्व करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान ने किया, जबकि संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और वरिष्ठ सदस्य आलोक नागर ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ी नाराजगी जताई। धरने की अध्यक्षता बाबा घम्मी सिंह गुर्जर ने की और संचालन मास्टर दिनेश नागर ने किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसानों के शोषण पर जताई चिंता, रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप
चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि सदर तहसील के अधिकारी किसानों को मुआवजा फाइल, वारिसान दाखिल खारिज, भूमि पैमाइश जैसी प्रक्रिया में अनावश्यक अड़चन डालते हैं और कार्य के बदले रिश्वत की मांग करते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
यदि कार्यवाही नहीं हुई, होगा बड़ा आंदोलन: गौरव भाटी
जिलाध्यक्ष (युवा) गौरव भाटी ने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति सप्ताह के दौरान संगठन जिले के विभिन्न विभागों में फैले भ्रष्टाचार के विरुद्ध चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगा।
सैकड़ों लोगों ने लिया प्रदर्शन में भाग
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में आलोक नागर, बलराज हूंण, दिनेश नागर, प्रेमराज भाटी, कुलबीर भाटी, ब्रह्मा नागर, मलखान सिंह यादव, रोहतास नागर, मोहित प्रधान, यतेंद्र नागर, सूबेदार जगदीश नागर, लखमी पंडित, कमल सिंह, रत्नपाल नागर, योगेश भाटी, हरेंद्र कसाना, बालेश्वर नागर, लव यादव, मुकेश कसाना, जितेंद्र भाटी, आकाश नागर, नरेश, जीतू, रवि, शशांक टाइगर, मोहित अधाना, केशव नागर, रोहित, धर्मेंद्र, मनीष कसाना, केपी नागर, रविंद्र बरसात, नवीन भाटी, पवन यादव और नीरज भाटी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




