ग्रेटर नोएडा, 7 अगस्त 2025 — गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम का दूसरा दिन ऊर्जा, प्रेरणा और दिशा-निर्देशन से भरपूर रहा। विश्वविद्यालय ने इस दिन को छात्रों के लिए न केवल सूचनात्मक बनाया, बल्कि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व भी समझाया।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने कहा, “गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय सिर्फ एक डिग्री नहीं देता, यह मूल्य, चरित्र, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी का बोध कराता है।” उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप, शोध और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महिंद्रा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव दुबे ने छात्रों को जीवन में सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “हर विद्यार्थी में असाधारण संभावनाएं होती हैं। आत्मविश्वा
स, जिज्ञासा और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।” उन्होंने नेतृत्व, आत्म-प्रेरणा और नवाचार को भविष्य निर्माण के तीन मजबूत स्तंभ बताया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में डीन अकादमिक प्रो. एन. पी. मलकानिया ने छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक नीतियों, रिसर्च अपॉर्च्युनिटीज, एंटी-रैगिंग नियमों, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रक्रिया, पुस्तकालय, कंप्यूटर सेंटर, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से विश्वविद्यालय के संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
इस प्रेरक सत्र में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजरी सुमन और डॉ. विभावरी ने उत्कृष्ट रूप से किया।
यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम नए छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश से जोड़ने, उनकी दिशा स्पष्ट करने और भावी शैक्षणिक जीवन के लिए मानसिक रूप से तैयार करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हो रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




