POSTED BY- Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा, 15 अगस्त — गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का प्रांगण आज तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर रहा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह की शुरुआत कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्रो. सिंह ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करने का अवसर है।” उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को हमारी सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर बताते हुए शिक्षा और शोध के माध्यम से इसे नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। साथ ही छात्रों से नवाचार, शोध और नैतिक मूल्यों को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम की सबसे खास झलक रही विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति ‘स्पंदन’ की रंगारंग प्रस्तुतियां—देशभक्ति गीतों की गूंज, जोशीले नृत्य और भावनाओं से भरी कविताओं ने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया।
अंत में कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “ऐसे आयोजन न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करते हैं, बल्कि हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों से भी गहराई से जोड़ते हैं।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी डीन, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।




