POSTED BY – Vanshika Mishra
नोएडा, 17 अगस्त 2025- थाना सूरजपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लाई करने वाले एक तस्कर को दबोच लिया है। पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी अरशद पुत्र अली मोहम्मद (निवासी मोहल्ला कदावन, भोगांव, मैनपुरी, वर्तमान पता ग्राम देवला, थाना सूरजपुर, उम्र 22 वर्ष) को थाना क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन निजी कम्पनी के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस के सामने आया है। अरशद पर मैनपुरी, फतेहगढ़ और गौतमबुद्धनगर में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में एक के बाद एक मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016 से लेकर 2025 तक कुल पाँच मुकदमे शामिल हैं, जिनमें ताजा मामला थाना सूरजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत हुआ है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और संभावना है कि वह मादक पदार्थों की सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी और भी अहम जानकारियाँ उजागर कर सकता है। कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।




