POSTED BY – Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा , 26 अगस्त 2025- ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 12 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक ‘एंटी रैगिंग पखवाड़ा’ का आयोजन बड़े उत्साह और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रो. विक्रम सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए रैगिंग की प्रवृत्ति को शैक्षिक वातावरण के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा, “रैगिंग एक सामाजिक विकृति है जो न केवल दूसरों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास में भी बाधा डालती है। हमें मित्रता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मिलकर एक स्वस्थ एवं सुरक्षित परिसर का निर्माण करना चाहिए।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, “गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एक ऐसा शैक्षणिक मंच है जहां न केवल ज्ञान का संचार होता है, बल्कि मानवीय मूल्यों और अनुशासन को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक छात्र भयमुक्त वातावरण में अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सके।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एंटी रैगिंग कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा ने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय की ‘शून्य सहिष्णुता नीति’ की जानकारी दी और छात्रों से जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के समापन सत्र में डॉ. प्रियंका सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
पखवाड़े के दौरान लोगो मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, रील मेकिंग, कविता पाठ एवं नुक्कड़ नाटक जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता फैलाई गई। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विजेता प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार रही:
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लोगो मेकिंग:
प्रथम – एकता पराशर
द्वितीय – अखिल कुमार
तृतीय – अश्मित
पोस्टर मेकिंग:
प्रथम – आशी सिंह चौहान
द्वितीय – सजवान
तृतीय – ज्योति
स्लोगन राइटिंग:
प्रथम – माधुरी
द्वितीय – रवि नारायण
तृतीय – अनन्या
रील मेकिंग:
प्रथम – आयुष
द्वितीय – सारांश
तृतीय – आरुषि
कविता पाठ:
प्रथम – आरुषि
द्वितीय – विवेक
तृतीय – यशवर्धन
नुक्कड़ नाटक:
विजेता – स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस की टीम
इस अवसर पर कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि प्रो. विक्रम सिंह एवं डीन ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर्स डॉ. मनमोहन सिंह सिसोदिया ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी, विभिन्न संकायों के डीन, शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




