Posted By Boby Bhati
NEWS UPDATE : गौतमबुद्धनगर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ औद्योगिक असामंजस्य के मुद्दे पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है, मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित उच्च स्तरीय समिति लगातार एक्शन मोड में काम कर रही है। ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों और संबंधित पक्षों के साथ कई चरणों में बैठकों का दौर जारी है ।
बैठक में श्रमिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना जा रहा है और वेतन वृद्धि, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, साप्ताहिक अवकाश और बेहतर कार्य वातावरण जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठाई गई हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
समिति ने भरोसा दिलाया है कि श्रमिकों के हितों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है साथ ही सभी कंपनियों में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा |
प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दे|
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




