Posted By Boby Bhati
ग्रेटर नोएडा : दादरी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट और छिनैती के वांछित आरोपी शाकिर पुत्र राजू को नई बस्ती श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


