देहरादून, उत्तराखंड: गर्मी की छुट्टियों में अगर आप सुकून, ठंडा मौसम और खूबसूरत नज़ारों की तलाश में हैं, तो उत्तराखंड इस सीजन में पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है। हर साल मई–जून के दौरान बड़ी संख्या में सैलानी यहां की हरी-भरी पहाड़ियों, ठंडी हवाओं और शांत वातावरण का आनंद लेने पहुंचते हैं।
सुहावना मौसम बनाता है खास – मई–जून में जब देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बेहद सुहावना रहता है। दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक ट्रैवल को आरामदायक बना देती है। यही वजह है कि फैमिली, कपल्स और दोस्तों के ग्रुप के लिए यह समय सबसे उपयुक्त माना जाता है।
राज्य के कई प्रमुख पर्यटन स्थल इन दिनों खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं:
. Nainital – झीलों का शहर, जहां नैनी झील और मॉल रोड सैलानियों को खूब लुभाते हैं।
. Mussoorie – “क्वीन ऑफ हिल्स” के नाम से मशहूर, केम्प्टी फॉल्स और गन हिल के लिए प्रसिद्ध।
. Rishikesh – एडवेंचर गतिविधियों और गंगा आरती के लिए जाना जाता है।
. Auli – हिमालय के शानदार नज़ारों और शांत वातावरण के लिए लोकप्रिय।
. Jim Corbett National Park – टाइगर सफारी और वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए खास आकर्षण।
तापमान की स्थिति – मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में दिन का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जबकि रात में यह 10 से 18 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, मैदानी इलाकों जैसे Haridwar और ऋषिकेश में दिन के समय तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है |
सीजन में ट्रैवल प्लान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है –
. बढ़ती भीड़ को देखते हुए होटल की एडवांस बुकिंग करें
. हल्के गर्म कपड़े साथ रखें, खासकर रात के लिए
. वीकेंड के बजाय वीकडेज में यात्रा प्लान करें
. एडवेंचर गतिविधियों के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें |