Posted BY : Boby Bhati
ग्रेटर नोएडा : आज गौतम बुद्ध नगर का किसान 10 प्रतिशत के मुद्दे से पीड़ित है और अपने जनप्रतिनधियों से मदद की गुहार लगा रहा है| वर्तमान मे जनप्रतिनधियों द्वारा इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है|
पीड़ित किसान अपने जनप्रतिनिधियों से नाराज ?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पिछले बीते दिनों कई मीडिया चैनलों पर किसानों ने अपना दुख बया करते हुए कहा कि हमने अपने जनप्रतिनिधियों को चुनाव के समय पूर्ण समर्थन दिया था लेकिन आज वही नेता हमारा साथ नहीं दे रहे है हम उनसे नाराज है|
जमीन देने के बाद भी नहीं मिला हक
वर्तमान मे किसान अलग – अलग संगठन से जुड़ रहे है लेकिन समस्या आज भी वही है| देखिए किसानों ने अपनी जमीन यह सोचकर दी थी कि इससे उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहेगा | वर्तमान की बात करे तो किसान का कहना है कि हमारे क्षेत्र मे मौजूद कंपनियों मे हमारे बच्चों को नौकरी तक बड़ी मुस्किल से मिल पा रही है|
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एक सवाल : क्या चुनाव से पहले जनप्रतिनिधि किसानों को उनका हक दिला पाएंगे ?





